विकिपीडिया प्लेटफार्म ने अपने वेवपेज पर छत्रपति शांभाजी महाराज के बारे में गलत जानकारी दी थी। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने Wikipedia के 4 एडिटर्स के खिलाफ कार्यवाही की है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित Wikipedia Foundation को 15 ईमेल भेज थे। फिर विकिपीडिया की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिलने और कंटेंट को न हटाने की वजह से सीएम देवेन्द्र फडण्वीस के आदेश पर विकिपीडिया के चार एडिटर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
संभाजी महाराज पर आधारित विक्की कौशल की फिल्म छावां आने के बाद, बॉलीवुड के एक्टर केआरके ने विकिपीडिया से छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में अनुचित जानकारी को देखकर @X (Twitter) पर पोस्ट किया था। जिसके मामला हाईलाइट हो गया।