मथुरा के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की यात्रा दस दिनों बाद फिर से शुरू हो गई है। महाराज के पैदल यात्रा मार्ग में पड़ने वाली एन आर आई ग्रीन सोसाइटी के लोगों ने महाराज की इस यात्रा का विरोध किया था।
इसके बाद महाराज का विरोध करने वालों का हुक्का पानी बंद होने लगा, तब प्रेमानंद महाराज के विरोधी उनके पास पहुंचे और माफी भी मांगी। और महाराज ने उनको माफ भी कर दिया।
उधर प्रेमानंद महाराज का विरोध हुआ तो दूसरी तरफ बागेश्वर बाबा यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैदान में आ खड़े हुए। उन्होंने प्रेमानंद महाराज के विरोधियों को दानव बताया।
लोगों ने बताया कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज नहीं बल्कि शोर-शराबे का विरोध किया। तो धीरेंद्र शास्त्री जी ने कहा हम व्यस्त नहीं होते तो प्रेमानंद महाराज की यात्रा में डीजे लेकर जाते। कृष्ण के धाम में भजन, कीर्तन, यज्ञ जैसे पुण्य के कार्य यहां भारत में नहीं होंगे तो क्या लाहौर में होंगे?