महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बेचने वाले एक यूट्यूबर सहित तीन लोगों को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से महिलाओं के अनुचित फोटो भी मिले हैं। अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस DCP लवीना सिन्हा ने बताया है कि अपराधियों ने महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को भी अधिक कीमत पर बेचे गए थे। इसके साथ ही आरोपियों पर देश में 60-70 अस्पतालों के CCTV हैक करने का शक भी गहराया हुआ है। आरोपियों ने सात से आठ महीने में करीब नौ लाख रुपये कमाये हैं।
